रिपोर्ट- निभाष मोदी
भागलपुर में कलाकारों की कमी नहीं जिसने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति ना पाई हो….ऐसा ही एक चेहरा भागलपुर नाथनगर के रहने वाले विजय शुक्ला का है, जिन्होंने वेब सीरीज गैंग ऑफ़ वासेपुर के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों के बाद अब हर सोमवार से शुक्रवार सोनी चैनल पर श्रीमद् रामायण में शांतनु के किरदार में दिख रहे हैं. ….भागलपुर के नाथनगर के रहनेवाले बॉलीवुड के चरित्र अभिनेता विजय शुक्ला इस साल के पहले सप्ताह से शुरू हाेने वाली धारावाहिक श्रीमद् रामायण में श्रवण कुमार के पिता शांतनु की भूमिका में नजर आ रहे हैं.इसके निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी , स्क्रीन प्ले आनंद निलाकांतन, डायलॉग विनोद शर्मा एवं डायरेक्टर लोकनाथ पांडेय हैं. इसमें फाइट मास्टर टीनू वर्मा हैं. वहीं चरित्र अभिनेता विजय शुक्ला ने बताया कि इस धारावाहिक में राम की भूमिका संजय राव, सीता प्राची बंसल, लक्ष्मण बसंत भट्ट, रावण की भूमिका मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बेटा निकेतन धीर ने की है. यह धारावाहिक इस जनवरी को शुरू हो गई है. सोनी चैनल पर प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक रात्रि नौ बजे यह धारावाहिक दिखायी जाती है. इस सीरियल में आज्ञाकारी पुत्र श्रवण कुमार के पिता शांतनु की भूमिका करने का अवसर भागलपुर के रहने वाले विजय शुक्ला को मिला है . इस किरदार से विजय शुक्ला काफी खुश नजर आ रहे हैं।

गौरतलापों की भागलपुर नाथनगर का रहने वाला कलाकार विजय शुक्ला सत्तर के दशक में नाथनगर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में रामलीला करते थे . नाथनगर में रामलीला को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते थे. लक्ष्मण की भूमिका में उन्हें खूब सराहना मिलती थी. लोगों के प्रोत्साहन पर उन्होंने एनएसडी में प्रशिक्षण लिया और बाॅलीवुड में इंट्री हुई. इससे पहले इप्टा, मुंबई में संयुक्त सचिव रहते थियेटर में भी मंझा हुआ अभिनय किया. विजय शुक्ला बॉलीवुड में हिंदुस्तान की कसम, अंश, सता, आन, दीवार, वो तेरा नाम था, स्वामी, गैंग्स ऑफ -वासेपुर, सत्याग्रह, चक्रव्यूह आदि आर्ट फिल्मों में अपने अभिनय का डंका बजा चुके है. आईए जानते हैं विजय शुक्ला शंखनाद चैनल के माध्यम से क्या कुछ कहना चाहते हैं ….




