मुख्यमंत्री के खेल खेलने के शौक ने बिहार को बर्बाद कर दिया – चिराग पासवान!

SHARE:

रिपोर्ट= ऋषभ कुमार

वैशाली। राजनीति सरगर्मी के बीच विदेशी दौरे से बिहार पहुंचते हैं जमुई सांसद चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे और मुख्यमंत्री पर कई आरोपभी लगाया है। चिराग पासवान ने कहा की मुख्यमंत्री के खेल खेलने के शौक ने बिहार को बर्बाद किया है जब से इन्हें शौक चढ़ा है विपक्ष को एक करने का तब से बस यही चर्चा हो रही है कि यह मीटिंग में जाएंगे नहीं जाएंगे संयोजक बनेंगे नहीं बनेंगे चिराग पासवान ने कहा कि पिछले 1 साल में जितनी हत्या हुई है उसे पर चर्चा हुइ बिहार में बढ़ते अपराध पर चर्चा हुई बिहार में शराब बंदी की सफलता पर चर्चा हुई चिराग पासवान ने कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री है यह कितनी बैठकर की अपने अधिकारियों के साथ ताकि बिहार में अपराध पर नियंत्रण किया जा सके कितनी बैठक की इन्होंने ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जा सके बिहार में ठंड से लोग मर रहे हैं कितनी बैठकर कि इन्होंने ताकि उनके लिए कोई आश्रय बनाया जा सके इन तमाम बातों पर मुख्यमंत्री के आंखें बंद रहती हैं उनके कान में जु तक नहीं रेगती लेकिन जब बात संयोजक बनने की आए तो दिल्ली से बेंगलुरु तक जाएंगे सब जगह से बेइज्जत होकर आएंगे लेकिन फिर अगली बार जाएंगे अकेले बैठेंगे तो अधिकारियों से बिहार के विकास के लिए चर्चा नहीं करेंगे नेताओं को फोन लगाएंगे और कहेंगे कि हमें संयोजक बनाएं इन्होने मुख्यमंत्री गृह मंत्री की जिम्मेदारी सालों पहले छोड़ दी है अब सिर्फ इन्हें संयोजक बनने की जिम्मेदारी है यही रास्ता है प्रधानमंत्री दावेदार बने का आने वाले चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने प्रधानमंत्री का दावेदार बनकर जाना जो उनके दिल में टिस है कसक है वह तीन बार का मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बन गया तो हम भी तीन बार का मुख्यमंत्री है तो हम कैसे प्रधानमंत्रीरेस से पीछे रह गए वह उन्हें चुभता है। बता दे की चिराग पासवान हाजीपुर के जढुआ मैं एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे

Join us on:

Leave a Comment