रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा
बेगूसराय जिला के बछवाड़ा विधानसभा अन्तर्गत अरवा गांव में शाॅर्टसर्किट से एक ही पासवान परिवार के 5 सदस्यों के आग में झुलस कर दर्दनाक मौत हो गयी जिसको लेकर राष्ट्रीय लोक शक्ति पार्टी के नेता और दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम कुमार दहा के नेतृत्व में 10 सदस्यी कमिटी ने घटना स्थल का दौरा किया। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि इस घटना में नीरज पासवान 34 वर्ष इनकी पत्नी कविता 32 वर्ष, पुत्र लव कुमार पासवान तथा कुश पासवान 2 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी। केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने दूरभाष के द्वारा पीड़ित परिवार से हालचाल जाना और राष्ट्रीय लोजपा की तरफ से पच्चीस हजार रूप्या की आर्थिक मदद किया तथा आगे हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटना स्थल पर दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दलित सेना की तरफ से भी आर्थिक मदद की। और घटना स्थल का निरीक्षण के बाद घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि वहां के दलित परिवार का घर गंगा कटाव में गंगा में समाहित हो गया जिस कारण दलित परिवार झुग्गी झोपड़ी बनाकर जीवन यापन करते थे। आगे दाहा ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे भूमिहीन दलित परिवार को 3 डिसमिल जमीन अथवा ऐसे लोगो को इंदिरा आवास दी होती तो इस तरह का दर्दनाक घटना नही होता। दाहा ने कहा कि अगर सरकार ऐसे लोगो का विस्थापित नही करेगी तो भविष्य में इससे भी बड़ी घटना घट सकती है। इन सारी समस्याओं को लेकर बेगूसराय के जिलाधिकारी को भी अवगत कराया और उनकी समस्याओं को बताया, जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना स्थल पर कृष्णा पासवान, मनीष त्यागी, सुनील पासवान, दासू पासवान, निशा कुमारी, फुहिया महंथ धर्मदास साहेब, विनय चैधरी उपस्थित रहे




