महिलाओं के सशक्त होने से ही होगा सशक्त राष्ट्र का निर्माण -पप्पू यादव!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव आज पटना में महिला विकास मंच के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। जहां उन्हें शॉल और कई स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी मुलाकात लोजपा(रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान समेत बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के कई जाने-मानें लोगों से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस अवसर पर हमें विचार करने की जरूरत है कि समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए अबतक क्या किया गया है और इसे नया आयाम देने के लिए और क्या किया जाना चाहिए। किसी भी परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण बगैर महिलाओं के संभव नहीं है। इसलिए हमें महिलाओं के शिक्षा, उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है।

Join us on:

Leave a Comment