नितीश के संयोजक बनाए जाने के सवाल पर बोले चिराग, जिनसे बिहार नहीं सम्हल रहा वे संगठन क्या सम्हालेंगे!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

लोकेशन
पटना

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से किए सवाल की नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के संयोजक बनाए जाने के सवाल पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि जिसे बिहार नहीं संभाल रहा वह संगठन क्या संभालेंगे…. यही कारण है कि गठबंधन के दूसरे नेता भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी देने से कतरा रहे हैं….

चिराग ने दावा किया है कि जल्दी जदयू में बड़ी टूट होगी और आने वाले दिनों में यह दिखाई देने लगेगा…

वहीं पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हुए हमले की निंदा करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के संरक्षण में सुनियोजित तरीके से ईडी के अधिकारियों पर हमला किया गया है जो सरासर गलत है….

Join us on:

Leave a Comment