बेगूसराय –शराब पीने का विरोध किया तो पुरे परिवार की शराबियों ने की जमकर पिटाई!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है। शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को विरोध किया तो पूरे परिवार को शराबियों ने जमकर पिटाई कर दिया है। दरअसल बेगूसराय में शराबबंदी के बीच शराब पीकर दरवाजे पर हंगामा कर रहे एक शराबी का विरोध करना पूरे परिवार को महंगा पड़ गया और शराबी ने पिता और दो पुत्रों की बेरहमी से जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता और दो पुत्रों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। पुरा घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के धोबी टोला की है ।बताया जाता है कि गांव के ही दबंग चंदन कुमार शराब पीकर विलायती महतो के दरवाजे पर पहुंचकर हो हंगामा और गाली गलौज कर रहा था, जब इसका विरोध किया गया तो चंदन कुमार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विलायती महतो और उसके पुत्र रामकुमार और मोहन कुमार की बेरहमी से लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इस घटना में पिता पुत्र का सिर फट गया है और एक पुत्र की बेरहमी से पिटाई से घायल हो गया है। घायल तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना सिंघौल थाना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल विलायती महतो ने कहा कि वह खेत से काम कर लौटा था लेकिन गांव का ही चंदन कुमार दरवाजे पर शराब के नशे में हंगामा कर रहा था जब उसके पुत्रों के द्वारा उसे मना किया गया तो उसके साथ मारपीट की गई और जब बीच बचाव करने वह पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया गया है। बिहार में शराबबंदी है इसके बावजूद शराब पी कर हंगामा और मारपीट करने की शिकायत आते रहती है जो पूर्ण शराबबंदी की पोल खोल रही है।

बाईट- विलायती महतो, घायल

Join us on:

Leave a Comment