नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय ब्रेकिंग न्यूज परिवार ने मनाया अनोखा सामूहिक जन्मदिन
बेगुसराय नगर निगम क्षेत्र के लोहियानगर स्थित आर्यभट्ट में शुक्रवार की देर शाम बेगूसराय ब्रेकिंग न्यूज परिवार की ओर से सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। ग्रुप के चार सदस्यों का जन्मदिन शुक्रवार को था। इनमें जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण, हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ स्मित पराग, प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रंजन चौधरी व माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद राय शामिल हैं। डॉ राय कतिपय कारणों से बेगूसराय से बाहर रहने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो पाए। शेष तीन लोग पहुंच कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। आयोजक आर्यभट्ट के निदेशक प्रो अशोक कुमार सिंह अमर ने कहा कि जन्मदिन पर संध्या के समय लोग अपने घर में केक काटते हैं। बावजूद इसके महानुभाव लोग इस कार्यक्रम में आकर यह साबित कर दिया कि समाज भी उनका परिवार है। मौके पर शुभकामना देने के लिए मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय कुमार, गंगा डेयरी के निदेशक अखिलेश कुमार, समाजसेवी विश्वरंजन सिंह राजू, डॉ. मुरारी मोहन, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ कुमार भवेश, आजतक के सौरभ कुमार, ताजा टीवी के प्रशांत कुमार, फर्स्ट बिहार के हरेराम, राणा न्यूज के राणा कुमार, हिन्दुस्तान के मनोज सहनी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। स्मित पराग ने आयोजन किए आभार व्यक्त किया तो डॉ रंजन चौधरी ने अपने गीत हो महौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कुमार सिंह के हैप्पी बर्थडे टू यू से हुई। सामूहिक जन्मदिन समारोह शहर में चर्चा का विषय बना है।




