पटना – ज्वेलरी दुकान में लाखों की लूट, पुलिस कर रही जाँच!

SHARE:

अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट:-

खुशरूपुर में पुलिस का इकबाल खत्म…. बेखौफ अपराधियों ने अलंकार ज्वेलरी दुकान में कर दी थाने के पास ही लाखों की बड़ी लूट, पुलिस कर रही जाँच

(खुशरूपुर): पटना से सटे खुशरूपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह लूट थाना से महज चंद कदम की दूरी पर ही हुआ है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस घटना को अपराधियों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया है। वही अलंकार ज्वेलर्स के पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दो कस्टमर को आभूषण दिखाने के क्रम में कुल 4 अपराधी जो हेलमेट पहने हुए थे, उनमें से दो ने दुकानदार और कस्टमर को बंधक बनाया और दो ने लूटपाट की। चलते-चलते अपराधियों ने गल्ला में रखे 50 हजार रूपये और सीसीटीवी का डीवीआर भी लेकर चलते बने। वही दुकानदार के अनुसार करीब 15-20 लाख की लूट हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सियाराम यादव समेत स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है। हालांकि थाने के पास इस तरह की घटना होने से पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं वो भी थाने के करीब इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई और घटना के बाद फिल्मी स्टाइल में पुलिस को खबर लगी। वही इस संबंध में ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे कोई भी जवाब नहीं मिल सका।

Join us on:

Leave a Comment