रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से कयासों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से नाराज हो गए है। नीतीश की नाराजगी की खबरों पर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा तंज किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि तेजस्वी जबतक नीतीश को संयोजक नहीं बनवा देते तबतक वे नहीं मानेंगे।
दरअसल, गिरिराज सिंह शुक्रवार की देर शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुलाकात को लेकर सवाल किया तो गिरिराज सिंह ने तंज करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव कहने के लिए गए थे कि रूठे-रूठे चचा मनाऊ कैसे? क्योंकि चचा रूठ गए हैं और जबतक वो संयोजक नहीं बनवाएंगे, तबतक चचा रूठे ही रहेंगे।




