बेगूसराय -दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर में एनएच-28 पर सोमवार की देर शाम दो मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई टक्कर में घायल एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि, दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान अमजदपुर पिढ़ौली निवासी सुबोध कुंवर के पुत्र शंभू कुंवर 44 वर्ष के रूप में की गई है।‌ मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर अस्पताल पोस्टमार्टम कराने आए परिजन नवजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम शंभू कुंवर अपने चचेरे भाई राहुल कुमार के साथ कहीं जा रहे थे इसी दौरान आधारपुर के समय हादसा हो गया। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों में सुबोध कुंवर के पुत्र शंभू कुंवर को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि राहुल कुमार का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन चल रही है।

Join us on:

Leave a Comment