नालंदा- हिट एंड रन क़ानून के विरुद्ध चक्का जाम का व्यापक असर!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार!

: हिट एंड रन कानून में बदलाव के बाद दूसरे दिन भी नालंदा जिले के कई इलाकों में ट्रक चालकों का प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान ट्रक चालकों ने अस्थावां में बरबीघा बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग, गिरियक में एन एच ट्वेंटी मुख्य सड़क मार्ग और बिहार शरीफ में भी सोहसराय हाल्ट के पास सड़क को जाम किया। हड़ताल के दूसरे दिन गिरियक में ट्रक चालकों के गुंडागर्दी भी देखने को मिला, जहां जाम के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को भी रोक दिया। इस दौरान एंबुलेंस चालक ट्रक चालकों के सामने हाथ जोड़कर मरीज को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की विनती करते दिखे। वही अब इस हड़ताल को लेकर ट्रक चालकों को जदयू का साथ मिलने लगा है। हड़ताल को लेकर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों के प्रति काला कानून लाया गया था और दबाव के बाद उसे वापस लेना पड़ा। ठीक उसी तरह से इस बार भी केंद्र सरकार के द्वारा हिट एंड रन से जुड़े काला कानून की वापस लेना पड़ेगा। वही हिलसा के जदयू विधायक प्रेम मुखिया ने कहा कि जो लोग 5-5 मर्डर करते हैं उन्हें 5 वर्ष की सजा होती है। अगर ट्रक से किसी की मौत होती है तो उसे 10 साल की सजा होगी। यह वाकई में केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया काला कानून है। इस तरह का काला कानून विदेशों में भी लागू नहीं है। फिर केंद्र की सरकार हिंदुस्तान में इस तरह का काला कानून लाकर क्या साबित करना चाहती है। अभिलंब इस काले कानून पर विचार करते हुए केंद्र सरकार को वापस लेना होगा।

बाइट।प्रेम मुखिया हिलसा विधायक जदयू
बाइट।कौशलेंद्र कुमार सांसद जदयू

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment