उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने धरौली बॉर्डर से मसोई पीएनसी कैंप तक किया पदयात्रा

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर जिले के किसानों द्वारा मंगलवार को वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के लिए अर्जित भूमि का उचित मुआवजा की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की शुरुआत यूपी बॉर्डर के धरौली से हुई और 20 किमी की दूरी तय कर चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसोई गांव स्थित पीएनसी कैंप पहुंची। जहां से बेमियादी धरने का शंखनाद किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने की। इस दौरान किसानों द्वारा सरकार व जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारे लगाए गए। इस कड़ी में किसानों ने नारा लगाते हुए कहा कि उचित मुआवजा नहीं तो सड़क नहीं, किसान यूनियन जिंदाबाद, जय जवान जय किसान के नारे लगाए। मौके पर मौजूद किसान नेता पशुपतिनाथ सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के धरौली बॉर्डर से मसोई एक्सप्रेस वे निर्माण कंपनी कैंप तक पदयात्रा निकाली गई।आज से किसानों द्वारा मांग पूरी नहीं होने तक पीएनसी कैंप में धरना दिया जायेगा। प्रत्येक दिन किसान दिन में 11बजे से लेकर शाम 4 बजे तक धरना देंगे। उन्होंने बताया कि बिना संघर्ष के मुद्दों का हल होने वाला नहीं है। किसानों के लिए करो या मरो की स्थिति बन चुकी है। यूपी सरकार द्वारा बगल की जमीन का उचित भाव दिया जा रहा है। जबकि बिहार सरकार द्वारा अर्जित भूमि का एक चौथाई मुआवजा तय किया गया है।अंतर केवल सीमा रेखा का है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हम सभी के मांगों को पूरा नहीं करती। तब तक हम लोग धरना स्थल से नहीं हटेंगे। चाहे इसके लिए किसानों को अपना प्राण ही क्यों न न्यौछावर करना पड़े।

उन्होंने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सरकार किसानों के संघर्षों के आगे जरूर झुकेगी और किसानों को सफलता मिलेगा। किसानों को केवल गांधीवादी तरीके से तन- मन से धरने को एकजुट होकर सफल बनाना है। मौके पर किसान नेता अभिमन्यु सिंह,अनिल सिंह, छोटू प्रजापति, प्रो.कमला सिंह, गोवर्धन माली, दिनेश पाल, अरविंद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment