हिट एंड रन कानून में बदलाव से हड़ताल के कारण बढ़ी यात्रियों की परेशानी!

SHARE:

रिपोर्ट -संतोष तिवारी

हिट एंड रन कानून में बदलाव होने की वजह से बस यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बस ऑपरेटरों के तीनदिवसीय हड़ताल पर जाने की वजह से ….. तीन दिन के लिए बस ऑपरेटरों ने बसों का परिचालन ठप कर दिया है … यह नजारा उतर बिहार के सबसे बड़े बस अड्डे की है जहाँ सभी बसे खड़ी कर बस ऑपरेटर तीन दिन के लिए हड़ताल पर चले गए है बस चालकों का कहना है कि नए कानून को सरकार वापस नही लेती है तो आगे इस हड़ताल को अनिश्चित कालीन किया जाएगा…. बस चालकों ने बताया कि इस नए कानून के विरोध में पूरे भारत में बस सेवा ठप करने के समर्थन में बिहार के बस चालक समर्थन कर रहे है उसी के आलोक में बस का परिचालन तीन दिन के लिए बंद करके सरकार को चेतावनी दी है कि ऐसे तानाशाही वाली कानून को वापस सरकार ले …

इधर बस सेवा ठप होने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है सुबह चार बजे से बस के इंतजार में यात्री बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते रहे पर उन्हें कोई बस चलता हुआ दिखाई नही दिया जिससे अपने गंतब्य तक जाए सके सबसे ज्यादा परेशानी इस कड़ाके की ठंड में बच्चे और महिला यात्रियों को करनी पड़ रही है ….. कोई उपाय नही दिख रहा है यात्रियों को —

बाइट :- बस का इंतजार करने वाले यात्रियों का

Join us on:

Leave a Comment