कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। विकसित भारत संकल्प यात्रा एक जनवरी 2024 सोमवार को कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ पहुंची। इस रथ पर लगे ऑडियो-वीडियो और प्रिंट मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में योजनाओं की जानकारी देने वाला रथ कैमूर के जिला मुख्यालय स्थित भभुआ नगर परिषद् कार्यालय परिसर एवं पुराना थाना, वार्ड 12 में पहुंचा। नगर परिषद् परिसर और पुराना थाना, वार्ड नंबर 12 में प्रशासन एवं आम लोगों ने रथ का गर्म जोशी से स्वागत किया। रथ में लगे एलईडी के माध्यम से शहर वासियों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजन, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम विश्वकर्म योजना एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी लोगों ने सुना।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के लाभ के लिए लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए। मुफ्त में गैस कनेक्शन तथा आयुष्मान भारत योजना मैं लोगों को रजिस्टर्ड भी किया गया। महिला लाभुक आशा देवी, सावित्री देवी, सुनैना देवी, सुशीला देवी और अन्य लाभुकों ने बताया कि पहले वह लोग लकड़ी-गोइठा के माध्यम से चूल्हे पर खाना पकाते थे। धुंआ के कारण स्वास्थ्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों की संभावना रहती थी। जबसे मोदी जी ने गैस सिलेंडर दिया है, खाना पकाने में कोई दिक्कत नहीं है। मुकेश कुमार और अन्य लाभुकों ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत बैंक से पैसा लेकर सम्मानित ढंग से अपना व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रामगढ़ के पूर्व विधायक अशोक सिंह, नगर परिषद के सभापति बबलू तिवारी, उपसभापति के प्रतिनिधि मंटू सिंह, भभुआ शहर के भाजपा के नगर मंत्री संतोष खरवार, चीफ मैनेजर एसबीआई भभुआ रामबालक प्रसाद, दिनेश दयाल लाल, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, विकास कुमार तिवारी, नगर सभपति, दिव्य प्रकाश सिंह, सहायक लोक स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पदाघिकारी, सोनू कुमार, सुभाष सिंह, सुभाष कुमार, एलडीएम, जय प्रकाश तिवारी प्रधान सहायक ममता जी सहित वार्ड पार्षदगण एवं भारी संख्या में शहर के आम जन उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment