कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। एक जनवरी 2024 सोमवार के दिन कैमूर जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर लाखों लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। कैमूर जिले के भगवानपुर में अवस्थित मां मुंडेश्वरी धाम, चैनपुर में अवस्थित हरशू ब्रम्ह धाम, करकट गढ़, अधौरा प्रखंड में अवस्थित तेल्हाड कुंड, रामपुर प्रखंड में अवस्थित दुर्गावती जलाशय परियोजना, काफी संख्या में लोग पहुंचे और नए साल का जश्न अपने अपने अंदाज में लोगो ने मनाया। नए साल के मौके पर भभुआ के हवाई अड्डा, सिटी पार्क, एकता चौक, मोहनिया शहर, दुर्गावती, कुदरा, रामगढ़, चाँद समेत सभी प्रखंड में मेला का आयोजन हुआ था जहां आदमी, युवा, नौजवान और यहां तक की बच्चों ने मेले का आनंद लेने मे पीछे नहीं रहे सभी ने अपने अपने अंदाज में नए साल का जश्न मनाया।

गौरतलब है कि नया साल शुरू हो चुका है। सोमवार नए साल का पहला दिन था। लोगों ने आतिशबाजी करते हुए पटाखे फोड़कर 2024 का स्वागत किया। इसी के साथ 2023 की विदाई हो गई। जिलेभर में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। मां मुंडेश्वरी धाम, हरशू ब्रम्ह धाम, भभुआ के देवीजी मन्दिर, भगवान भोलेनाथ का मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया जिसमें सैकड़ो हजारों लोगों ने भाग लिया।




