संतरे की तरह है नितीश सरकार, ऊपर से ठीक ठाक, भीतर से फांक फांक-गिरीराज!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार

बेगुसराय में केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कहा है कि बिहार में जो नीतीश कुमार की सरकार संतरे की तरह है। उन्होंने कहा कि यह सरकार संतरे की तरह ऊपर से ठीक-ठाक लग रहा है, लेकिन भीतर से फांक-फांक है। नीतीश कुमार जी एक बार तो ललन सिंह को हटा करके अपनी लुटिया बचा लिए, पार्टी की लुटिया बचा ली। लेकिन लालू यादव के चक्रव्यूह में पूरी तरह से फंस चुके हैं। लालू यादव जी सिर्फ नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायकों को अपने संपर्क में ही नहीं रखे हुए हैं। बल्कि किसी भी दिन उनकी सरकार गिर सकती है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री हो सकते हैं, इसको कोई नहीं टाल सकता है। अगर नीतीश कुमार इसको बचा लें, तो समझेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के सामने कोई ऑप्शन नहीं दिख रहा है। इसलिए मैं कहता हूं कि नीतीश कुमार लालू यादव के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं। नीतीश कुमार को पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थन या विधायक पीएम मैटेरियल कहते हैं। लेकिन अब तो नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया कि वह रह पाएंगे या नहीं रह पाएंगे राहुल गांधी द्वारा 14 जनवरी को निकल जाने वाले न्याय यात्रा को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह 21वीं सदी का भारत है। इस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, जो विश्व में भारत के सनातन वैभव और विकास दोनों का डंका पीट रहे हैं।
14 तारीख को राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं या अपने लिए ज्ञान यात्रा निकाल रहे हैं यह तो वह तय करेंगे। लेकिन नरेंद्र मोदी अबू धाबी में सनातन का मंदिर के लिए स्थापित कर रहे हैं, यह सबसे बड़ी बात है। जो नरेन्द्र ने विवेकानंद के रूप में कहा था, आज नरेंद्र रूपी प्रधानमंत्री उसको स्थापित कर रहे हैं।समाजवादी पार्टी के सांसद सफीकुर्रहमान द्वारा 22 जनवरी को बाबरी मस्जिद के लिए दुआ करने की सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग ऐसा बोलते हैं वह सद्भावना को बिगड़ने की कोशिश करते हैं। अब समाजवादी पार्टी नेता या दुनिया में कोई ऐसी ताकत नहीं है कि फिर वहां मस्जिद बनाए। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज विपक्ष के लोग कहते हैं कि श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए न्यौता मिला तो जाएंगे। लेकिन जवाहरलाल नेहरू से राहुल गांधी तक कांग्रेस का कोई भी अयोध्या दर्शन करने के लिए नहीं गया। यह दिखाता है कि सनातन के प्रति विरोधियों का रुख क्या है। यह अमृत काल है, 21वीं सदी में नरेंद्र मोदी का भारत है। जो एक तरफ चांद पर जा रहा है तो विकास का भी परचम लहरा रहा है। यह सांस्कृतिक वैभव का भारत है। इस भारत में केदारनाथ, बद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ जगमगाता दिख रहा है। कोई जाए या ना जाए राम जन्मभूमि में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। दुनिया की कोई ताकत इसे रोक नहीं सकता है।गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी द्वारा हिजाब और हलाल सर्टिफिकेट पर लगाए गए प्रतिबंध पर सवाल उठाने पर कहां की असदुद्दीन ओवैसी कहने के लायक नहीं है। जो संसद के अंदर राष्ट्रीय गान के समय उपस्थित नहीं हो, जिनकी सोच जिन्ना की सोच हो। कांग्रेस की सरकार ने तो कर्नाटक में हिजाब को चालू कर ही दिया तो चिंतित क्यों हैं। राहुल गांधी की आरती उतारें। पूरे हिंदू समाज को हलाल मीट खिलाया जाता है। योगी जी ने हलाल सर्टिफिकेट में सेंध लगा दिया। उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेट का कोई माल बिक नहीं रहा है। बिहार सहित पूरे देश में हलाल सर्टिफिकेट पर बैन लगनी चाहिए। हलाल मीट को हिंदू नहीं खाएं, क्योंकि उसके धर्म में झटका ही है, बलि प्रथा है। हम अपने धर्म की बात करते हैं तो ओवैसी को क्यों दर्द होता है, क्या वह इस्लामिक कानून लादना चाहते हैं।

बाइट – गिरीराज सिँह

Join us on:

Leave a Comment