रिपोर्ट – निभाष मोदी!
रोहतास डेहरी ऑन सोन के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के विवादित बयान पर जदयू के विधायक गोपाल मंडल का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि सरस्वती माता कोई आज की माता नहीं है, सबकी माता है, अगर किसी ने सरस्वती माता को लेकर ओमर्यादित बयान दिया है तो उनको समझदारी की कमी है, उसकी खोपड़ी ढीली हो गई है। पत्रकारों ने जब विधायक गोपाल मंडल से पूछा कि महागठबंधन में राजद भी आपके साथ है और उन्होंने देवी सरस्वती को लेकर विवादित बयान दिया है तो उन्होंने कहा कि राजद के शीर्ष के नेतृत्व के तरफ से उन्हे जल्द प्लेसमेंट मिलेगा, उन्होंने आगे बताया कि जांच होगी, उस पर कार्रवाई होगी, वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे विवादित बयान देने से हम एक बार खुद सस्पेंड हो गए थे, राजनीति में यह सब चलता रहता है। राजद विधायक ने जो विवादित बयान देवी सरस्वती को लेकर दिया है उन पर जब जेडीयू के विधायक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि माफी क्या मांगेगा, जो दल है जिस जाति के लोग हैं वह माफी मांगते हैं क्या ? उन्होंने इस बयान को लेकर तेजस्वी यादव से बात करने की बात कही है, उन्होंने कहा कि बैकवर्ड के नेता लालू प्रसाद यादव है। उसी के पुत्र तेजस्वी है वह हमें बड़े भाई मानते हैं। उनसे इस मामले को लेकर बात करेंगे।

गौरतलब हो की रोहतास के डेहरी से राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने देवी सरस्वती को लेकर अपनी बात सामने रखी थी, विधायक ने सरस्वती माता की पूजा को लेकर आपत्ति जताई है साथ ही उन्होंने कहा था की मां सरस्वती की जगह स्कूल में मां सावित्री बाई फुले की तस्वीर लगनी चाहिए वहीं उन्हीं की पूजा भी होनी चाहिए, इसी क्रम में उन्होंने केंद्र सरकार से सावित्री बाई फुले के लिए भारत रत्न की मांग की है फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि सावित्री बाई देश की पहली महिला शिक्षिका थी और उनकी ओर से किए गए कार्यों को कभी भुलाया भी नहीं जा सकता।




