सीतामढ़ी पहुँचे के के पाठक, डीएम एसपी संग की बैठक, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश!

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार

:- अपर सचिव के के पाठक गुरुवार की देर शाम से ही सीतामढ़ी में एक्शन मोड़ में अधिकारियो के साथ बैठक की और शिक्षक काउंसलिंग प्रक्रिया का जायजा इस दौरान व्यवस्था ठीक नही होने की स्थिति में सबंधित अधिकारियो को कई निर्देश दिए।

:- शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक गुरुवार की देर शाम से ही सीतामढ़ी में एक्शन मोड़ में है ।के के पाठक ने सीतामढ़ी में शुक्रवार को डीएम एसपी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक की और शिक्षक काउंसलिंग प्रक्रिया का जायजा लिया ।इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर सचिव सीतामढ़ी के डीआरसीसी केंद्र पहुंचे जहा उन्होंने शिक्षक काउंसलिंग प्रक्रिया की स्थिति का जायजा लिया इस दौरान व्यवस्था ठीक नही होने की स्थिति में सबंधित अधिकारियो को कई निर्देश दिए ।मौके से के के पाठक के रवाना होते ही सीतामढ़ी के डीएम मनेश कुमार मीना ने डीआरसीएस केंद्र के प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई और पूरी व्यवस्था को आज शाम तक दुरुस्त करने का निर्देश जारी किया है ।अपने नवजात बच्चे को गोद में लेकर काउंसलिंग कराने के लिए डीआरसीएसी केंद्र पर पहुंची एक अभ्यर्थी को जब यह पता चला कि आज की तारीख में उसके काउंसलिंग प्रक्रिया नही है तो उसने के के पाठक से अपनी सुविधा को देखते हुए आज की तारीख में ही काउंसलिंग कराने का आग्रह किया जिसपर के के पाठक ने संबंधित अधिकारियों को अभ्यर्थी के काउंसलिंग करा देने का निर्देश जारी किया ।

बाइट :- जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा।

Join us on:

Leave a Comment