जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं 29 दिसंबर यानी कल जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है इस बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा की चर्चा भी जोड़ों पर है हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कल यानी 29 दिसंबर को जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान इस बात से पर्दा उठेगा की ललन सिंह जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के दायित्व पर बने रहेंगे या फिर इस पद की जिम्मेवारी किसी और को दी जा सकती है आज सुबह दिल्ली रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को औपचारिक मात्र बताते हुए कहा कि सब कुछ सामान्य है और बैठक भी उसी सामान्य कार्य शैली का एक हिस्सा है बहरहाल अब सब की निगाहें जनता दल यूनाइटेड कि कल होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर बैठक पर टिकी हुई है

Join us on:

Leave a Comment