रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री शीला मंडल ने भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की इस्तीफा की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है साथ ही राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के बीच मर्जर की खबर काफी खंडन किया उन्होंने कहा कि इस तरह की उटपटांग खबरें दिखाई जा रही है लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है उन्होंने कहा दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सब कुछ साफ हो जाएगा पार्टी आला कमान सारे फैसले लेने के लिए सक्षम है फिलहाल ललन सिंह के मामले को लेकर जो खबरें दिखाई जा रही है और राजद और जदयू के बीच मतभेद की जो खबर चल रही है वह पूरी तरह बेबुनियाद है




