रिपोर्ट– प्रशांत कुमार
बेगूसराय के प्रसिद्ध उड़ान इंटरनेशनल स्कूल का 11वीं वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष सह संरक्षक एवं पूर्व विधायक मटिहानी नरेंद्र कुमार सिंह एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर शशि भूषण शर्मा शिक्षक नेता डॉक्टर सुरेश राय अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गाया l कार्यक्रम की शुरुआत किडन गार्डन के नन्हें -मुन्हें बच्चों ने सामूहिक नृत्य और साथ ही साथ छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान के साथ किया l सुंदर वेशभूषा में सजे नन्हें देवदूत प्रदर्शन के दौरान नन्हें -मुन्हें बच्चे बड़े ही आकर्षक और मासूम लग रहे थे, इसके बाद विद्यालय के अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार कई प्रस्तुतीकरण किया और उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया l नृत्य , संगीत कविता पाठ, गायन, अभिनय , नुक्कड़ नाटक, हास्य व्यंग एवं कॉमेडी प्रदर्शन भी बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों में शामिल थे l प्रदर्शन के दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यालय के वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से विद्यालय के विकास और उपलब्धिययों को भी प्रस्तुत किया l मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार सिंह ने विद्यालय की उपलब्धि , शिक्षा की गुणवत्ता तथा बच्चों में चरित्र निर्माण दोनों की अनिवार्यता पर बल दिया l शिक्षा क्षेत्र के अलावे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया l विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ ने बच्चों के साथ-साथ शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए चेतनशीलता को आत्मसात करने की सलाह दी l बिना गलती किए उड़ान के बच्चों ने रीड की हड्डी , गंगा तुम बहती क्यों हो ? पिता का प्यार , माता की ममता ,आदि का लोक प्रसंग भी प्रस्तुत किया एवं उपस्थित सभी लोगों को एक नया संदेश दिया और हमारे दैनिक जीवन में बदलाव लाने की ओर अग्रसर किया l बच्चों के द्वारा सारे प्रस्तुतीकरण को दर्शकों ने खूब सराहा l उपस्थित सभी बच्चों के माता-पिता ने पूरी शाम तक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया । विद्यालय के पी . आर . ओ. श्री अमित पांडे तथा प्राचार्य श्री दीपक कुमार शर्मा ने सम्मिलित रूप से विद्यालय के गौरवमयी इतिहास और विकास को सभी के सम्मुख रखा l अंत में विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार शर्मा जी ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी मेहमानों को धन्यवाद किया l विद्यालय के निदेशक सुमन ‘ सौरव’ ने उपस्थित सभी लोगों को आगामी नववर्ष की शुभकामना देते हुए विद्यालय में आगामी सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने की बात करते हुए नवीन तकनीक के साथ विद्यालय में बच्चों के पठन -पाठन के व्यवस्था करने की बात कही , साथ ही साथ विद्यालय के +2 संबद्धता मिलने पर खुशी व्यक्त की एवम सभी लोगो का आभार व्यक्त किया । मौके पर डॉक्टर सपना चौधरी , शिक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह हर्षवर्धन समेत कई गणमान्य शिक्षाविद् उपस्थित थे।




