रिपोर्ट- मनोज कुमार!
नवादा में बालू माफिया ने किया एनएच 20 पर ताबड़तोड़ फायरिंग,घंटो रहा बुधौल स्थित एनएच 20 की ओवरब्रिज बाधित,मौके से पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।बताया जाता है कि अवैध बालू परिवहन को लेकर दो पक्षों आपस में भिड़ गया था,अगले पक्ष के लोगो ने नगर थाना क्षेत्र के बुधौल स्थित एनएच 20 के ओवरब्रिज के नीचे करीब दर्जनों बालू माफिया समर्थको ने लाठी डंडे से लैस दिनदहाड़े गुरुवार की सुबह जमकर तांडव मंचाया है मौके पर विरोध कर रहे एक बोलेरो चालक से जमकर मारपीट तथा फायरिंग किया है,जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है,मौके से सूचना पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है, एसडीपीओ सदर अजय कुमार ने बताया है कि कुछ बालू माफिया समर्थको ने अवैध बालू खनन कर परिवहन को लेकर मारपीट किया है,गोली भी फायरिंग की सूचना है,पुलिस गोंदापुर टीओपी प्रभारी की लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर वीडियो फुटेज की आधार पर चिन्हित कर करवाई की जाएगी,गौरतलब है कि इन दिनों नवादा में फायरिंग तथा हत्या की लगातार घटना ही रही है,लेकिन पुलिस मामले की जांच के नाम पर सुस्ती बरतने को लेकर अपराधियो की मनोबल बढ़ते जा रहा है।




