बाढ़ अनुमंडल में में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ पंचायत उपचुनाव!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह, कुम्हरा और कोंदी पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत उपचुनाव संपन्न हो गया, इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत उपचुनाव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, घोसवरी प्रखंड के कुम्हरा पंचायत में सरपंच पद के लिए लोगों ने वोट डाले जबकि मोकामा के मोर में चार पंच और वार्ड सदस्य के लिए मतदान संपन्न हुआ, तो हथिदह पंचायत में भी वार्ड सदस्य के लिए मतदान किया गया, वहीं कोंदी पंचायत में भी सरपंच पद के लिए मतदान संपन्न कराये गए!
सभी बूथों पर स्थानीय थाना के अलावा अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई थी, सभी बूथों पर महिला मतदाताओं की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते होते जिला प्रशासन ने महिला पुलिस कर्मी की भी तैनाती की थी!
सभी बूथों पर 60 फीसदी के आसपास मतदान की खबर है!
चुनाव संपन्न होते ही मतदान कर्मी EVM के साथ रवाना हो गए!

Byte:- पीठासीन पदाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment