:- रवि शंकर अमित!
अक्षत कलश शोभायात्रा
मोकामा में आज भव्य अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाली गई ।अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मोकामा वासियों को भाग लेने के लिए आमंत्रण देने के उद्देश्य से निकली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया।गाजे-बाजे,घोड़े, हाथी व ढ़ोल नगाड़े के साथ निकली इस अक्षत कलश यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया।भाजपा नेता ललन सिंह,दिलीप कुमार और नगर अध्यक्ष आशुतोष के नेतृत्व में इस शोभा यात्रा के माध्यम से शहर वासियों को अयोध्या का आमंत्रण दिया गया।शोभा यात्रा में भजन गाती महिलाओं की टोली ने भी शिरकत की।बाइक जुलूस के साथ निकली कलश अक्षत शोभा यात्रा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।जगह-जगह लोगों ने राम भक्तों पर पुष्प वर्षा की।
यह शोभायात्रा औटा में जाकर समाप्त हुईं जहाँ मोकामा के विभिन्न पंचायतों के लिए भाजपा नेता नीलेश कुमार पवन ने कलश स्वीकार कर औटा बड़ी गादी ठाकुरबाड़ी में रखा है!
यहाँ से एक और शोभायात्रा के साथ विभिन्न पंचायतों को कलश प्रदान करते हुए रामभक्त लोगों को अयोध्या चलने का निमंत्रण देंगे!
Byte :- 1 to 4 भाजपा नेता




