रिपोर्ट- अमित कुमार!
देश में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित है इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से पार्टी की कद काठी को तंदुरुस्त करने में जुट गए हैं इस बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पर पूर्व सांसद आनंद मोहन,लवली आनद, मिलने पहुचे। दोनों नेताओं से लगभग 30 मिनट तक मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई, सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर ने चर्चा की… मुलाकात के के बाद सीएम आवास से बाहर निकले आनंद मोहन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात हुई है.. पुराने मित्र रहे हैं..उनसे हम बराबर मिलते रहते हैं पत्रकारों ने आनंद मोहन से सवाल पूछा कि क्या आप जदयू ज्वाइन कर रहे हैं जिसको लेकर आनंद मोहन ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। आनंद मोहन ने कहा कि नीतीश कुमार से हमारा संबंध पुराना है हम जेपी आंदोलन से ही उनके साथ रहे हैं अब आगे चुनाव को लेकर जो भी मुलाकात होगी उसके बाद उसे पर टिप्पणी करना उचित होगा..अभी शिष्टाचार मुलाकात ही हुई है।
बाइट:-आनंद मोहन, पूर्व सांसद




