शिक्षकों की समस्या को लेकर विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

शिक्षकों की समस्या को लेकर विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की, मुलाकात के बाद वीरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्या की समाधान के लिए वित्त मंत्री विजय चौधरी और ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव को मामला सुलझाने की जिम्मेदारी दी है उन्होंने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को रूबरू कराया गया जिसके बाद उन्होंने बिहार सरकार की दो मंत्रियों को समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी दी है और उन्हें भरोसा है कि मुख्यमंत्री ने जो वायदा किया है वह पूरा होगा उन्होंने कहा कि शिक्षकों को संगठन बनाने अधिकार है लेकिन शिक्षक नेताओं को संगठन बनाने पर तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने जल्दी समाधान का भरोसा दिलाया

Join us on:

Leave a Comment