रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी,सुगौली स्टेशन पर मोबाईल छिनतई कांड (सलोनी का हत्यारा ) अभियुक्त हुआ गिरफ्तार…सलोनी का मोबाईल हुआ बरामद.. :_पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले के सुगौली स्टेशन पर दारोगा बहाली के परीक्षा में शामिल होने जा रहे युवती सलोनी कुमारी से झपट्टामार गिरोह के सदस्यों ने मोबाइल छिनतई की वारदात को अंजाम दिया था।
वही इस घटना में सलोनी कुमारी ने ट्रेन से गिरकर अपना हाथ और पैर गंवा दिया।
जिसके बाद उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया है।लेकिन अंततःमें जिंदगी से जंग हर गई सलोनी! सलोनी कुमारी की मौत उपचार के दौरान हो गई। हालांकि मोबाईल छिनतई घटना का राजकीय रेल एस पी डाक्टर कुमार आशीष, उद्भेदन कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही छिनतई का मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है
पहला गिरफ्तार अभियुक्त मे पच्छिम चम्पारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के पारसा पूरबरिया टोला निवासी सजावल गिरी के पुत्र रंजीत कुमार गिरि उम्र 19 साल शामिल हैं।
दूसरा अभियुक्त पूर्वी चम्पारण जिलें के सुगौली थाना क्षेत्र के नया टोला बंगरा गुमटी के निवासी जुनाव अली के पुत्र शौकत अली उर्फ झुन्ना,तीसरा अभियुक्त पूर्वी चम्पारण के सुगौली थाना क्षेत्र के नया टोला बंगरा गुमटी के निवासी नज्जू मियाँ के पुत्र जबरेज आलम उम्र 30 वर्ष गिरफ्तार कर लिया।
बाइट :—— मोबाईल छीनने के बाद घायल सलोनी,का बयान,
बाइट :—– डाक्टर कुमार आशीष,रेल एस पी।




