रिपोर्ट- अमित कुमार
: खबर दानापुर के मनेर से है जहां मनेर थानांतर्गत खासपुर में वर्तमान मुखिया बुधन यादव और पूर्व मुखिया प्रियंका कुमारी के पति सह राजद नेता जय कुमार निराला के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई है जिसमे मनेर थाना के दरोगा रंजित कुमार और 3 होमगार्ड जवान घायल हो गाएं है।घटना में पुलिस बल की वर्दी और जैकेट भी हाथापाई और पिटाई के दौरान फाड़ दिया गया है। घटना के बाद 8 थानों को पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना में सामिल पांच लोगों की गिरफतार कर लिया है। जिसमे जय कुमार निराला, जय कुमार निराला का पुत्र सिबु यादव, हरेन्द्र कुमार, निशांत कुमार और सुमेरू यादव को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाही में जुटी हुई है। इसकी जानकारी देते हुए दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने बताया की रात्री श्रीरामनाथ चौधरी नामक व्यक्ति के द्वारा मनेर थाना के सरकारी मोबाईल पर यह सूचना दिया गया कि ग्राम खासपुर में वर्तमान मुखिया बुधन यादव तथा पूर्व मुखिया प्रियांका कुमारी के पति जय कुमार निराला के बीच में मारपीट की घटना हो रही है जिसमें दोनो ओर से 40-50 की संख्या में महिला पुरूष पत्थरबाजी कर रहे है । सूचना के बाद गश्ति दल के प्रभारी एसआई रंजीत कुमार , शस्त्र बल वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुँचे । इसी क्रम में पूर्व मुखिया पति जय कुमार निराला एवं उसके समर्थको द्वारा पुलिस बल पर हमला कर दिया गया जिसमे एसआई रंजीत कुमार और तीन गृहरक्षक बल जख्मी हुए है । इस घटना में पुलिस बल के वर्दी , जॉकेट आदि फाड़ दिया गया है तथा सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है । राजद नेता जय कुमार निराला और उसके बेटे के साथ 5 को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है । इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है ।
दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने भी कहा है को उपद्रवियों पर कड़ी कारवाही किया जाएगा और इसके लिए उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी भी जारी है।
बाइट अभिनव धीमान एएसपी दानापुर
बाइट प्रदीप कुमार सिंह एसडीएम दानापुर




