रिपोर्ट :- पंकज कुमार
जहानाबाद पहुंचे बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि नई शिक्षा नीति जो केंद्र सरकार के द्वारा लागू किया है गया है उसे शिक्षा नीति को अगर गंभीरता से अवलोकन किया जाएगा तो एक व्यवस्थित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है फिलहाल नई शिक्षा नीति को लागू करने में विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपतियों के द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा है यह निरंतर अगर चला रहा तो आने वाले दिन में एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा और आने वाले दिनों में भारत एक विकसित राज्य बनेगा उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जो शिक्षित होता है वही अच्छे व्यक्तित्व का व्यक्ति होता है और अच्छे व्यक्तित्व का अगर व्यक्ति है तो अच्छे समाज का निर्माण निश्चित रूप से करता है शिक्षित व्यक्ति समाज में व्याप्त को व्यवस्थाओं को शिक्षा के माध्यम से दूर कर सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी भी शिक्षा का दर काफी काम है। जिसे आगे ले जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसका लगभग तैयारी पूरी हो चुकी है। यह बहुत ही देश के लिए गौरव की बात है कि भगवान राम के अयोध्या में उनके भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है उपस्थित लोगों से महामहिम ने अपील किया कि अगर आप अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर के शुभारंभ कार्य में भाग लेते हैं तो ठीक है। नहीं तो आप घर बैठे हैं उसे दिन भगवान राम के नाम लेते रहें इससे आपके मन को शांति मिलेगी। दरअसल महामहिम राज्यपाल मोदनगंज प्रखंड के ओकरी स्थित बीबीएम कॉलेज परिसर में पूर्व सांसद महेंद्र प्रसाद के आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।




