रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
– लखीसराय एसआईटी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी की टीम ने रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के डकरा गांव में छापेमारी कर बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से 65 हजार रुपए लूट मामले का मुख्य आरोपी टॉप टेन अपराधी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी सोनू कुमार पर लूट, आर्म्स एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश में जुटी हुई थी। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बीते 22 सितंबर को तेतरहट थाना क्षेत्र के तेतरहट बाजार में बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से हथियार के बल पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अपराधी को अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि घटना में शामिल सोनू की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी की जा रही थी। एसआईटी की टीम ने इसके पास से घटना में इस्तेमाल किए दो मोबाइल को भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी लखीसराय पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।
बाइट -पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।




