नालंदा- नए साल पर खपाने की थी तैयारी पुलिस ने फेरा पानी, फर्नीचर दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

:नव वर्ष के आगमन पर शराब माफियाओं के विरुद्ध नालंदा पुलिस के द्वारा लगातार आसूचना संकलन कर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के देवीसराय मोड महुआबाग के पास एक पुराने फ़र्नीचर की दुकान में भारी मात्रा में शराब होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तत्काल दीपनगर थानाध्यक्ष संजय जायसवाल के द्वारा घेराबंदी करके छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में फर्नीचर की दुकान की जब गेट को तोड़ा गया। उसके अंदर 36 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया जिसमें कुल 840 बोतल विदेशी शराब पाया गया। सदर डीएसपी नरूल हक ने बताया कि इस घटना में दुकान मालिक की विजय चौधरी से पूछताछ की जा रही है। जमीन मालिक द्वारा अपनी जमीन किराए पर देने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बाइट नरूल हक सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment