रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
लखीसराय एसआईटी टीम को मिली बड़ी सफलता। एस आई टी की टीम ने बीते 17 दिसंबर को सूर्यगढ़ा बाजार में आभूषण व्यवसाय से लूट मामले में उड़िया गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटे गए आभूषण,लॉक तोड़ने का औजार एवं चार मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि बीते 17 दिसंबरहदी को सूर्यगढ़ा बाजार में आभूषण व्यवसाय से लूट की घटना के बाद एसपी रोशन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया। जहां सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब पुलिस छानबीन की तो पता चला की सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा में रह रहे उड़िया गैंग द्वारा इस घटना को अंजाम देकर रोहतास जिला चले गए हैं। इसी सूचना के बाद जब एस आई टी की टीम ने रोहतास एवं कैमूर जिले के सीमा पर कुदरा थाना क्षेत्र स्थित कुदरा गांव में छापेमारी की तो पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जब पूछताछ की तो पता चला कि 27 नवंबर को कवैया एवं 30 नवंबर को बड़हिया CSP संचालक से भी इन गिरोह के द्वारा लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार लोगों की पहचान मनोज राव, अर्जुन राव, शिवा राव उड़ीसा एवं दीपक राव पश्चिम बंगाल का है। गिरफ्तार लोगों में एक अपचारी किशोर भी शामिल है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर अन्य के भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।
बाइट – पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।




