रिपोर्ट :- उज्जवल प्रिंस
बिहार के कटिहार में ओवर लोड ट्रक ने एक 8 साल के बच्चा को कुचला , मौक़े पर बच्चे की हुई मौत ।घटना के बाद स्थानीय लोगों के जम कर किया उग्र प्रदर्शन । घटना महियारपुर इलाक़े के कटिहार – मनिहारी मुख्य मार्ग पर हुई है जिसके बाद स्थानीय उग्र भीड़ ने सड़क जाम कर पुलिसकर्मियों पर किया पत्थरबाज़ी , पुलिस की गाड़ियों पर किया पथराव कई गाड़ियों के शीशे हुए चूर-चूर। पुलिसकर्मी को मौक़े से खदेड़ा । घटनास्थल से कुछ पुलिसकर्मी वीडियो में भागते नज़र आ रहे हैं । सड़क पर आग लगा कर किया गया आक्रोश प्रदर्शन ।
कटिहार -मनिहारी मुख्य मार्ग पर ट्रक के चपेट में आने से एक बच्चे की मौक़े पर मौत हो गई। स्थानीय उग्र भीड़ ने मुख्य मार्ग पर आगज़नी कर मार्ग को बंद कर दिया , घटनास्थल पर पुलिस बल की गाड़ियों में जम कर तोड़ -फोड़ किया गया । उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मी और प्रशासन को भी निशाना बनाया जिसमें कुछ पुलिसकर्मी को चोट भी आई है कुछ ने भाग कर अपनी जान बचाई है । पुलिसकर्मी उग्र भीड़ से अपनी जान बचा कर विसुअल में भागते दिख रहे है ।
मृतिक की पहचान मोहम्मद याकूब (8) के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि बालू से लदे ओवरलोडेड ट्रक ने रॉन्ग साइड में जाकर ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे बच्चे को कुचल दिया ।
visual— पुलिसकर्मी उग्र भीड़ से अपनी जान बचते भाग रहे है ।
Visual— पुलिस गाड़ी तोड़-फोड़ ।
visual— other.




