रिपोर्ट :- धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी,नए साल की तैयारी पर पुलिस ने फेरा पानी,एक करोड़ का बिदेशी शराब के साथ 5 तस्कर व तीन ट्रक को किया जब्त :_मोतिहारी पुलिस ने शराब के बिरुद बड़ी करवाई किया है ।एसपी के निर्देश पर चकिया डीएसपी के नेतृत्व में चकिया थाना व डुमरिया घाट पुलिस ने बड़ी करवाई किया है ।नए साल के जश्न मनाने के लिए शराब तस्करों द्वारा मंगायी जा रही शराब की बड़ी खेप को जपत किया है ।वही तस्करों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए 5 तस्कर को गिरफ्तार करते हुए तीन ट्रक को भी जपत किया है ।जपत शराब की कीमत लगभग एक करोड़ बतायी जा रही है ।पुलिस शराब जपत कर मुख्य सरगना सहित शामिल शराब तस्करों की पहचान में जुटी है ।पुलिस सख्ती से अबैध शराब तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है।मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि मधनिषेध इकाई पटना से सूचना प्राप्त हुआ कि शराब की बड़ी खेप एनएच से आ रही है ।एसपी ने त्वरित करवाई करते हुए चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बॉर्डर के डुमरिया घाट व चकिया थाना पुलिस को सघन वाहन जांच का निर्देश दिया गया ।एसआईटी टीम ने सघन वाहन जांच के दौरान डुमरिया घाट थाना क्षेत्र से आलू लदी ट्रक के तहखाना से व चकिया पुलिस ने ट्रक पर लड़ी भारी मात्रा में बिदेशी शराब को बरामद किया गया ।जपत बिदेशी शराब 5389.74 लीटर बताया जा रहा है ।वही पुलिस ने तीन ट्रक को भी जपत किया है ।गिरफ्तार तस्करों की पहचान गोपालगंज जिला के विशम्बरपुर के दर्शन कुमार,फुलवरिया थाना क्षेत्र के विजय यादव ,उत्तरप्रदेश कुशीनगर के रामसागर कुमार व शमशेर आलम व हरियाणा सोनीपत के गोपाल कुमार के रूप में किया गया।गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने चार मोबाइल को जपत किया है।जपत मोबाइल से तस्करों व सरगना की कुंडली खंगालने में पुलिस जुटी है ।छापेमरी टीम में चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह,चकिया थानेदार धनंजय कुमार,डुमरिया घाट राजेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षाबल शामिल थे ।




