अवैध संबंध में युवक की हत्या मामले में महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे!

कैमूर। अवैध संबंध में एक युवक की हत्या मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जिन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें नुआंव थाना क्षेत्र के पजराव गांव निवासी लोरिक राम का बेटा मितेज राम, सुभाष राम का बेटा मोती राम, रामजन्म राम का बेटा धनजी राम उर्फ धनंजय और पजराव गांव के ही एक महिला शामिल है। इस दौरान पुलिस ने जिस युवक की हत्या की गई है उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता करते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने दी।
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि कैमूर पुलिस द्वारा 72 घंटे के अंदर कथित अपरहित मुकेश कुमार सिंह हत्याकांड का सफल उत्पादन किया गया है। जिसमें चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला यह था कि 20 दिसंबर को थाना पर अशोक सिंह पजराव गांव के रहने वाले हैं । इन दौरान मृतक का भाई ने बताया कि हम19 दिसंबर को शाम से मेरा भाई मुकेश कुमार से घर पर नहीं आया है। उसके मोबाइल भी बंद है। वह चिमनी से प्रतिदिन शाम 7:00 से 8:00 बजे तक घर वापस आ जाता है। इस मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामले को गंभीरता से देखते गठित की गई टीम द्वारा तकनीक की सहायता से अपरहित मुकेश कुमार सिंह का मोबाइल गांव के ही उक्त महिला के पास बरामद किया गया और उससे पूछताछ करने तीन औऱ लोगों को गिरफ्तार किया गया । इस तरह महिला सहित कुल चार लोगों को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद चारों को पुलिस द्वारा मेडिकल जांच कराया गया और मेडिकल जांच के बाद जानू को भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment