वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सर्वदलीय छात्र संगठन ने सीनेट की बैठक का किया विरोध!

SHARE:

रिपोर्ट -आशुतोष पांडेय

आरा मुख्यालय के  वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के न्यू कैम्पश में सर्वदलीय छात्र संगठन सीनेट की बैठक का विरोध कर रहे हैं. छात्रों का ये विरोध कई मुद्दों को लेकर जारी है. वहीं जैसे ही विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक शुरू हुई छात्र संगठन के लोग आक्रोशित हो गए और उन छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया गया. स्थिति को नियंत्रण करने के लिए विश्वविद्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया.

विश्वविद्यालय के न्यू कैम्पश में हंगामा

जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिसिया लाठीचार्ज में कई छात्र जख्मी हो गए. इस भारी हंगामे और लाठीचार्ज के बीच एक पुलिस के पुलिस वाले को भी चोटें लगी हैं,  वहीं छात्रों पर लाठीचार्ज की खबर सुनते ही अन्य कई छात्र संगठन के नेताओं ने विश्वविद्यालय में पहुंचकर हंगामा किया. उन लोगों ने सिनेट बैठक में भाग लेने आए सदस्यों की गाड़ी को निशाना  बनाने का प्रयासः किया .

बताया जा रहा है कि शनिवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सात सॉ करोड़ के घाटे के बजट पर चर्चा करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीनेट की बैठक आयोजित की थी. कई अहम मुद्दों पर चर्चा साथ ही विश्वविद्यालय के अंदर और विकास करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बैठक आयोजित की गई थी. इसको लेकर छात्र संगठन के नेताओं ने आपत्ति जताते हुए विरोध किया है.

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक चूक

इस मामले में छात्रों का कहना है कि सीनेट की बैठक में जो बजट पेश किया जा रहा है वह घाटे का बजट नहीं था. विश्वविद्यालय के प्रशासनिक चूक की वजह से यह अनियमितता हुई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी

छात्रों का कहना है कि छात्रों की संख्या के अनुसार छात्रावास का निर्माण नहीं हो पा रहा है. कोर्स ड्यूरेशन के साथ-साथ सभी कॉलेज में पुस्तकालय और मूलभूत सुविधा को लेकर सीनेट बैठक में बात उठाने लेकर हम सभी छात्र संगठन के लोग विरोध दर्ज करा रहे थे. तभी विश्वविद्यालय प्रशासन के इशारे पर पुलिस ने आंदोलन कर रहे छात्रों पर बर्बरता से लाठीचार्ज की.

जबकि घायल पुलिस का कहना है कि वो लोग हंगामा कर रहे छात्रों को नियंत्रण करने के लिए पीछे की ओर कर रहे थे. तभी कुछ छात्रों ने उन पर हमला बोल दिया. इस हमले में वह इस घटना में जख्मी हो. हंगामा और लाठी चार्ज की घटना के बाद अभी भी विश्विद्यालय के अंदर कई छात्र संगठन के लोग नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
आज दिनांक 23 दिसंबर 2023 को आरा स्थित उदवंतनगर थाना क्षेत्र में स्थित वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में सीनेट की बैठक में माननीय राज्यपाल बिहार का दौरा था ।इसी दौरान विभिन्न समूह के छात्र और उनके साथ कई अन्य लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर गेट पर जो पुलिसकर्मी तैनात थे ।उस गेट को भी तोड़ दिया और पुलिस वालों के साथ धक्का मुक्की करते हुए अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। इस क्रम में पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को पहले हटाने की कोशिश की जिसमें कुछ धक्का मुक्की करने लगे जिससे कि पुलिस को थोड़ा सख्त होकर इन्हें हटाना पड़ा और उसमें थोड़ा भगदड़ मच गई जिससे एक या दो छात्र को हल्की खरोच आ गई। मामले की पूरी जांच वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा की जा रही है और आगे अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Join us on:

Leave a Comment