रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
लखीसराय। शहर की सड़कों पर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम दल-बल के साथ सड़क पर उतरी । नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में शहर के शहीद द्वार से लेकर समाहरणालय मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार स्वयं अपने सामानों को हटाते रहे। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगा रहता है। इसके कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद के पदाधिकारियों ने सभी दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने और बाइक नहीं लगाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार एवं बाइक लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क आम लोगों के चलने के लिए बनाया गया है ना कि दुकान सजाने के लिए। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाने के बाद पुन: दुकान सजाने वाले दुकानदारों से फाइन वसूल किया जाएगा।
बाइट – आदित्य कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, लखीसराय।




