जहानाबाद- मामा भांजे के बीच जमीन विवाद में गोलीबारी!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद में अपराधी घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है लगातार हो रही अपराधी घटना से जहानाबाद वासी दहशत जदा है । ताजा मामला जहानाबाद में जमीनी विवाद को लेकर मामा-भांजा आपस मे भीड़ गए। इस दौरान भांजा ने दो राउंड फायरिंग कर दी और मौके से भाग गए। हालांकि इस घटना में किसी की भी हताहत होने की खबर नही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर मोहल्ले की है। बताया जाता है कि निजामुद्दीनपुर निवासी नंदकिशोर कुमार बिहार पुलिस का जवान है और उसके भांजे से पांच धुर जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार को जवान छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। छुट्टी की खबर पाकर उसका भांजा उसके घर पहुंच गया जहां जमीन को लेकर दोनो में कहा सुनी होने लगी। इसी दौरान उसका भांजा ने दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और मौके से बदमाशों के दो बाइक को जप्त किया है। मामले की छानबीन करने में जुटी है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामा भांजा के बीच झगड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Byte – अनीता देवी,परिजन
निखिल कुमार, नगर थानाध्यक्ष, जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment