रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
:लोक शक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड पहुंचे जहां उन्होंने सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित एक विशाल जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। गौरतलब है की इस जनसंवाद कार्यक्रम में 20 प्रखंड के हजारों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शिरकत किया।
अपने नेता को सुनने के लिए भारी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में पहुंचे थे। जहां लोजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला एवं चांदी का मुकुट पहनाकर चिराग पासवान का स्वागत किया गया। इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से विपक्ष एक रणनीति के तहत संसद को नहीं चलने दिया और जिस तरीके से संसद की गतिविधियों को बाधित किया। आपकी क्षेत्र की जनता आपको संसद में तख्तियां दिखाने के लिए नहीं चुनती है क्षेत्र से जुड़े हुए विषयों को अपनी जनता की बेहतरीन के लिए सवाल उठाने के लिए चुनकर भेजती है। चिराग पासवान ने कहा कि जितने भी ज्वलंत विषय हैं उसका समाधान मौजूदा केंद्र और हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा कर दिया गया है। भले वह राम जन्मभूमि से जुड़ा हुआ विवाद रहा हो भले वह धारा 370 हटाने की बात रही हो या वूमेन रिजर्वेशन बिल जो दशकों से लंबित पड़ा हुआ था। इन तमाम ज्वलंत विषयों का एक सुखद अंजाम मौजूदा सरकार के द्वारा दे दिया गया है ऐसे में विपक्ष के पास अब कहने के लिए बचा नहीं, राम जन्मभूमि पर 90 के दशक से राजनीति होती आ रही है। बिहार में 40 की 40 सीटें जीतने की बात हम लोग करते हैं तो ऐसे में नालंदा लोकसभा जो मेरे मुख्यमंत्री का गृह जिला है। जिस पर मेरे मुख्यमंत्री को लगता है कि उनका एक क्षत्र राज है और यह हकीकत भी है। 14 में अकेले लड़ने के बावजूद मात्र दो सीटों पर सिमट गए थे। उस वक्त भी नालंदा जीते थे। 19 में तो जीते ही थे गठबंधन के सहारे, पर 2024 में कम से कम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना गृह जिला तो नहीं बचा पाएंगे।
बाइट।चिराग पासवान एलजेपी सांसद
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




