रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न गाँवो मे योजनाओ का शिलान्यास किया और जनसभा को संबोधित किया।
आराः दिनांकः 23/12/23
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा सांसद आर के सिंह शनिवार को चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री द्वारा कनई मे सामुदायिक भवन, भैरोडीह मे छठ घाट,बराढ़ इंग्लिश मे पीसीसी सड़क और बजेन मे यात्री शेड का शिलान्यास किया गया। सभी योजनाएँ सीएसआर फंड से पावरग्रिड द्वारा किया जाएगा।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते.हुए कहा कि मेरा विकास का कार्य सभी गाँवो मे हो रहा है। सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और मजबूत होगा।कही से कोई कोताही नही बरता जाएगा। विकास का कार्य अनवरत चलता रहेगा। केन्द्रीय मंत्री का भब्य स्वागत कार्यकताओ और ग्रामीण जनता द्वारा किया गया।इस दौरान ग्रामीण जनता द्वारा समस्याओं से अवगत कराया गया, जिसका समाधान करने के साथ अन्य जरूरी योजनाओं को भी पूरा करने की बात कहा गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चरपोखरी मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे ईं.धीरेन्द्र सिंह,शंभु चौरसिया, उदय प्रताप सिंह वंदना राजवंशी,सतीश भट्ट,राकेश सिंह,अखिलानंद ओझा, संजय कुमार सिंह,विभु जैन,विनय सिंह,कुंदन सिंह तोमर,रामानुज सिंह,अशोक सिंह,अरविंद सिंह,अनील सिंह,यशंवत नारायण सहित सैकडो़ कार्यकर्ता और जनता थे।




