रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर के ऐतिहासिक मैदान सैंडिस कंपाउंड में चौबीस दिसंबर को यादव महासम्मेलन में जन सैलाब उमडने वाला है…इस भीड़ का एक अलग ही रिकॉर्ड बनने वाला है…..इस यादव महासभा सम्मेलन में लाखों लोग जुटेंगे। इसको लेकर व्यवस्था पूरी मुकम्मल कर ली गई है ,इस सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए पूरे भारतवर्ष से लोग भागलपुर में इकट्ठा हो रहे हैं ….आज इसको लेकर कई राज्यों से विधायक सांसद भागलपुर पहुंच चुके हैं, बता दें कि अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा भागलपुर के सैनडिस कंपाउंड में चौबीस दिसंबर को यादव जातियों का एक विशाल सम्मेलन महासभा का आयोजन किया जा रहा है इसमें अहिरंत सुपरस्टार टुनटुन यादव और रवि यादव भी शामिल हो रहे हैं इसको लेकर युवाओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है, यह यादव महासभा सम्मेलन वाकई यादगार सम्मेलन बनेगा ऐसा प्रतीत हो रहा है. … सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यकर्ता पूरे जोशो खरोश के साथ लगे हुए हैं. …. यादव महासभा सम्मेलन के पदाधिकारी शहर वासियों को इस महाजनसैलाब में अपनी भागीदारी देने के लिए और इसका साक्षी बनने के लिए लोगों से सैनडिस कंपाउंड मैदान पहुंचने की अपील करते दिखे। जिसको लेकर आज कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर भागलपुर के विवाह भवन में एक विशेष बैठक रखी गई. ….




