कैमूर-26 से 28 दिसंबर को भभुआ और 29 से 30 दिसंबर को मोहनिया में लगेगा दिव्यांगजन शिविर!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। दिव्यांगों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ताकि उसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े दिव्यांगजन को मिल सके। इसके लिए सरकार समय-समय पर शिविर का आयोजन करती है और उसे शिविर में दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने का काम करती है। इसी के तहत कैमूर जिले में दिसंबर माह के अंतिम पांच दिनों तक दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत भभुआ और मोहनिया अनुमंडल में दिव्यांग जनों को लाभ पहुंचाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। लगातार तीन दिनों तक दिव्यांगजन शिविर का आयोजन होगा। वही मोहनिया अनुमंडल में दो दिनों तक दिव्यांगजन का शिविर का आयोजन होगा। जिसमें दोनों अनुमंडल के सभी प्रखंड अंतर्गत आने वाली दिव्यांग जनों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कैमूर जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए भभुआ और मोहनिया अनुमंडल में दिव्यांगजन शिविर आयोजित करने के लिए आदेश जारी किया है। जिसमें बताया है कि 26 से 28 दिसंबर तक भभुआ अनुमंडल के लिए बुनियादी केंद्र चैनपुर में दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया जाएगा और उपकरण वितरण किया जाएगा।वहीं 29 एवं 30 दिसंबर को मोहनिया अनुमंडल के दिव्यांगों को बुनियादी केंद्र मोहनिया में उपकरण का वितरण होगा। दिव्यांगों के लिए आयोजित होने वाले शिविर में अस्थिबाधित, सेलिब्रल, एवं लकवा ग्रस्त दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ पैर मिलेगा।

Join us on:

Leave a Comment