जहानाबाद-विद्यालय निर्माण कार्य जारी रखने को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में की तालाबंदी!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

जहानाबाद -विद्यालय निर्माण कार्य जारी रखने को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर पठन-पाठन को बाधित किया ।इस दौरान ग्रामीण के द्वारा हंगामा भी किया गया। यह मामला जहानाबाद के काको प्रखंड के एनवॉं गांव में हुईहै ।जहां ग्रामीण स्कूल में ताला बंद कर विद्यालय स्थानांतरण करने का विरोध जताया। मालूम हो कि हाई स्कूल को लेकर दो दिनों से दो गांव का विवाद चल रहा है। वर्ष 2013 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय एनवां हाई स्कूल में उत्क्रमित किया गया ।राशि उपलब्ध हो जाने के बाद विद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। विद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ तो दमुहा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को अपने गांव का विद्यालय बंद कर विरोध जताया था और हाई स्कूल खुलवाने की मांग कर रहे थे। एनवां में हो रहे निर्माण कार्य को बंद करने की कोशिश भी ग्रामीण करने लगे। जिसे एनवॉं गांव के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए गांव के लोगों ने स्कूल में तालाबंदी का पठन-पाठन को बाधित कर दिया ।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि पिछले कई वर्ष से यहां हाई स्कूल का पढ़ाई जारी है ।जिसे बगल के गांव के लोग बाधित करना चाहते हैं। गांव में हाई स्कूल का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है ।जिससे बंद करने की साजिश की जा रही है। हम लोग कभी होने नहीं देंगे। मौके पर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहन चौधरी ने लोगों को समझा बूझकर शांत कराया और कहा कि सरकार द्वारा विद्यालय की स्वीकृति ईसी एनवॉं गांव में दे दी गई है तो विद्यालय का निर्माण बंद नहीं होगा ।विद्यालय का कार्य चलता रहेगा किसी को आपत्ति है तो वरीय पदाधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत ऊपरी स्तर पर दर्ज करे।फिलहाल हाई स्कूल को लेकर दो गांव में विभाग गहरा होता जा रहा है देखना यह है कि आने वाले दिनों में प्रशासन कैसे दोनों गांव के विवाद को सुलझाती है ।

बाईट ग्रामीण
बाईट ग्रामीण
बाईट महिला ग्रामीण
बाईट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारीकाको।

Join us on:

Leave a Comment