पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट
बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेहद करीबी माने जाने वाले संजय झा ने कहा है आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 2024 के जनवरी में सीट शेयरिंग पर तमाम दलों के बीच सहमति बन जाएगी उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रस्ताव पर अपना विचार रखा और सभी नेताओं की सम्मति बनी है संजय जाने कहा कि इंडिया गठबंधन का प्रधानमंत्री फेस कौन होगा महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को कैसे हराया जाए इसके लिए जो तमाम रणनीतियां हैं वह महत्वपूर्ण है वहीं उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे को पीएम फेस बनाए जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि जो भी खबरें चलाई गई वह बेबुनियाद थी साथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी किसी पद के लालच में इंडिया गठबंधन की वकालत नहीं की थी बल्कि भाजपा को हराने के लिए तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार ने प्रयास किया है
बाइट संजय झा वरिष्ठ मंत्री बिहार सरकार




