इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद लालू नितीश की नाराजगी के सवाल पर मंत्री कुमार सर्वजीत मिडिया पर भड़के!

SHARE:

रिपोर्ट :- अभिषेक कुमार!

गया – इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद लालू यादव एवं नीतीश कुमार के नाराजगी पर जब पत्रकारों ने गया में बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत सवाल किया तो वह काफी बिफर पड़े। उन्होंने पत्रकारों को आगाह करते हुए कहा कि आप यह भ्रम में ना रहे, आप चाहे जितनी भी ताकत लगा दो, आप चाहे जितनी भी ताकत लगा दो दुष्प्रचार करने का फैसला जनता करती है, कौन किससे नाराज है यह जानता तय करती है हम और आप नही कर सकते है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बात समझ में नहीं आती है कि आपके पास कोई ऐसा सबूत या वीडियो है जिसमें लाल यादव एवं नीतीश कुमार झगड़ा कर रहे हैं। तमाम मीडिया के पास ऐसा कोई वीडियो है जिसमें लालू यादव एवं नीतीश कुमार हाथा बही कर रहे है जब आपके पास कोई सबूत है ही नही तो यह प्रचार करना दोनों में झगड़ा हो गए हैं यह प्रचार करना देश के चौथे स्तंभ की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के चौथे स्तंभ की जिम्मेदारी है देश में सद्भाव उत्पन्न करना ना की दूर प्रचार करना।

बाइट – कुमार सर्वजीत, कृषि मंत्री बिहार सरकार
बाईट – अशोक आजाद
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment