रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्याप्त समस्याओं को लेकर एवं कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी खिलाफ विकास संघर्ष समिति जहानाबाद के द्वारा जिला मुख्यालय के सड़कों पर आक्रोश मार्च निकालकर कारगिल चौक के पास पुतला लेकर कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारे वाजी किया। इसके बाद पुतला दहन कार्यपालक पदाधिकारी का किया गया। इस मौके पर विकास संघर्ष समिति के नेता का कहना था कि नगर परिषद का चुनाव संपन्न हुए लगभग 1 वर्ष बीत गया लेकिन अब तक वार्ड में साफ सफाई नल जल, नाला निर्माण आरसीसी आदि का कार्य सुचारू ढंग से नहीं चल रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी के कारण जहानाबाद नगर परिषद का अधिकांश मोहल्ला जल जमाव एवं कचरा से भरा पड़ा है। वार्ड पार्षद जब कार्यपालक पदाधिकारी से इसे हटाने के लिए मांग करते हैं तो कार्यपालक पदाधिकारी अभद्र व्यवहार करते हैं । कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी के कारण जिस तरह से जहानाबाद जिला मुख्यालय के मोहल्लों का हाल-बेहाल है। उस स्थिति में लोगों का जीना मुहाल हो गया है ।कार्यपालक पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए वार्ड पार्षद ने कहा की निर्वाचित वार्ड पार्षदों के बीच फूट डालो और शासन करो जैसा व्यवहार कर कार्य पालक पदाधिकारी कर रहे हैं जो कतई बर्दाश्त नहीं होगा ।इस पुतला दहन ।कार्यक्रम में कई वार्ड पार्षद भी उपस्थित हुए उपस्थित वार्ड पार्षदों ने कहा कि जनता का होल्डिंग टैक्स का रुपया बड़े पैमाने पर लुटा जा रहा है ।साफ सफाई में भी मनमाने ढंग से जाली मास्टर रोल बनाकर भ्रष्टाचारी अपने मनसुबे में कामयाब हो रहे हैं ।जनहित में वार्ड पार्षदों द्वारा चयनित योजनाओं के अकारण रद्द किया जा रहा है ।
बाईट वार्ड पार्षद ।वाईट पार्षद।




