बेगुसराय रत्न मंदिर ज्वैलर्स दुकान लूट के विरोध में दुकान बंद व्यवसायियों ने निकाला पैदल मार्च

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में ज्वेलर्स एसोसिएशन के बैनर तले स्वर्ण व्यवसायियों ने लूट कांड के विरोध में पैदल मार्च किया है। घटनास्थल रत्न मंदिर ज्वेलर्स से निकल कर पैदल मार्च शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। इस पैदल मार्च में सैकड़ों व्यवसायी शामिल थे कार्यालय में ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से वार्ता की।
प्रतिनिधि मंडल के आलोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है। जिसमें कई महत्वपूर्ण तथ्य बताए गए हैं। आश्वासन दिया गया है कि पुलिस की टीम बनाई गई है तथा महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के द्वारा घटना के उद्भेदन के लिए तीन दिन का समय मांगा गया है। बातचीत से हम सब संतुष्ट हैं, शाम में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि अगली रणनीति क्या होगी, दुकान कब से खुलेगी। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि ज्वेलर्स एसोसिएशन एवं व्यवसायी के प्रतिनिधि मंडल से घटनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने भी पुलिस को सहयोग करने का आश्वासन दिया है। सुरक्षा, सीसीटीवी लगाने, चेकिंग आदि के बिंदुओं पर बातचीत हुई है। स्वर्ण मंदिर में हुई लूट कांड को लेकर अलग-अलग छह टीमें बनाई गई है। सभी टीम समस्तीपुर, खगड़िया, पटना सहित आसपास के जिलों में अनुसंधान कर रही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेगूसराय सहित आसपास के संबंधित जिले के जेल में भी जांच पड़ताल की जा रही है। जेल मॉनिटरिंग सेल से सहयोग लिया जा रहा है। बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ भी इसमें सहयोग कर रही है। सीसीटीवी से अहम फुटेज मिले हैं, घटना का जल्द ही उद्भेदन किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में अनुराग कुमार, सुरेश सोनी, शंभू सोनी, संजय कुमार गुप्ता एवं रंजीत पोद्दार आदि शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment