रिपोर्ट- संतोष तिवारी
: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में जिला कृषि पदाधिकारी राजन बालन ने कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के क्रम में पीएम सम्मान निधि योजना से संबंधित कार्य में लापरवाह कृषि समन्वयकों को फटकार लगाई गई. बैठक के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने किसान सलाहकारों को नियमित रूप से संबंधित पंचायत में उपस्थित रहने का निर्देश दिए। कहा की सभी किसान सलाहकार अपने पंचायत के किसानों की सूची रजिस्टर में डाटा के साथ फेयर करेंगे, उसके बाद ही उपस्थिति प्रतिवेदन भेजा जाएगा.
कहा की सभी कृषि समन्वयक पीएम किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों की सूची तैयार कर योग्य किसानों को इस योजना से जोड़ें। इसके साथ सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी सभी किसानों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर ही दें, ताकी जरूरतमंद किसानों को लाभ मिल सके.
बाइट:- जिला कृषि पदाधिकारी/राजन बालन




