बेगूसराय-आभूषण दुकान लूट कांड में शामिल अपराधियों की हुईं पहचान,50 हजार ईनाम घोषित,3 पुलिसकर्मी सस्पेंड!

SHARE:

रिपोर्ट-प्रशांत/नेहा

बेगूसराय रत्न मंदिर ज्वैलर्स दुकान लूट कांड में शामिल 5 अपराधियों की हुई पहचान, लुटेरा के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्तियों मिलेगा 50 हजार का इनाम :-एसपी योगेंद्र कुमार

बेगूसराय में सबसे बड़ी लूट रत्न मंदिर ज्वैलर्स शॉप लूट कांड में शामिल अपराधियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर लिया है। अपराधियों बारे में सूचना देने वाले व्यक्तियों को 50 हजार रूपया इनाम देने की घोषणा एसपी योगेंद्र कुमार ने कर दिया है। दरअसल बेगूसराय जिला के आभूषण दुकान रत्न मंदिर ज्वेलर्स में गुरुवार को दिनदहाड़े हुए बड़ी डकैती को लेकर पुलिस की विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं, एसपी योगेंद्र कुमार खुद पूरी कार्रवाई को लीड कर रहे हैं है। इस मामले में अपराधियों की पहचान करने का दावा किया गया है। अब तक की जांच से खुलासा हुआ है कि 5 अपराधियों ने मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों की सूचना देने वाले को 50000 इनाम देने की घोषणा की गई है। जबकि गश्ती में गड़बड़ी के कारण टाइगर मोबाइल के तीन जवानों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी की जांच में पांच अपराधियों के द्वारा लूट की घटना अंजाम देने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई है। इन लुटेरों के संबंध में सूचना देने वाले को 50000 का इनाम दिया जाएगा।
कोई भी व्यक्ति पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर 9431800011, सदर डीएसपी के मोबाइल नंबर 9431800017 एवं रतनपुर सहायक थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9065523018 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं।
एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्य में लापरवाही के कारण नगर थाना में तैनात टाइगर मोबाइल के तीन जवानों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 24 प्रस्थान में गश्ती की लापरवाही का भी खुलासा हुआ। इसके बाद टाइगर मोबाइल के जवाब रवि कुमार, राजू पासवान एवं अमरदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े जीडी कॉलेज एवं हर हर महादेव चौक के बीच स्थित रत्न मंदिर ज्वैलर्स में लूटपाट किया था। विरोध करने पर दुकान के एक कर्मचारी मनीष कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment