रिपोर्ट- संतोष तिवारी
अतिक्रमण
– मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मछही गाँव में प्राचीन श्रीरामजानकी मठ पर स्थानीय रामप्रीत सिंह ने वर्षों से कब्जा कर लिया था, जिसको लेकर अक्सर विवाद होता था, मामले को लेकर मठ कमिटी ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, जिसके बाद अंततः भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती के बाद मठ की जमीन को बुलडोजर से खाली कराया गया.
मठ कमिटी के सदस्य अयोध्या प्रसाद ने बताया कि 1972 में एक ग्रामीण द्वारा 7 कट्ठा जमीन मठ के लिए दिया गया था, जिसमे से कई वर्षों से एक कट्ठा जमीन को स्थानीय रामप्रीत सिंह ने कब्जा कर लिया था, उसे आज प्रशासन की मदद से हटाया गया. वहीं सकरा के सीओ संजय महतो ने बताया कि कइ वर्षो से शिकायत आ रही थी, जांच में जमीन मठ में निकला, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बलो की तैनाती के बाद अतिक्रमण खाली कराया गया.
बाइट – अयोध्या प्रसाद, सदस्य, रामजानकी मठ कमिटी
बाइट – संजय महतो, अंचलाधिकारी, सकरा




